लाइव न्यूज़ :

पुरी रथ यात्रा: रथ बनाने में लगे आठ सेवक कोविड संक्रमित हुए

By भाषा | Updated: May 20, 2021 21:48 IST

Open in App

पुरी, 20 मई ओडिशा में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि रथ बनाने में लगे आठ सेवकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बावजूद भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बालभद्र और बहन सुभद्रा की वार्षिक रथयात्रा के लिए रथ बनाने का काम समय पर पूरा होगा।

एसजेटीए के प्रमुख प्रशासक कृष्ण कुमार ने कहा कि रथ बनाने के काम में 88 सेवक लगे हुए हैं जिनमें से महाराणा समुदाय के तीन और भोई समुदाय के पांच सेवक कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उनका यहां एक केंद्र पर इलाज चल रहा है।

कुमार ने कहा कि 12 जुलाई को होने वाली वार्षिक रथ यात्रा के लिए रथ बनाने का काम प्रगति पर है।

कुमार ने बताया कि जांच में निगेटिव पाए गए सेवकों को ही रथ बनाने के लिए ‘रथ खाला’ (जहां रथ का निर्माण होता) में जाने की इजाजत दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos