पुरी रथ यात्रा ‘निलाद्री बिजे’ के साथ संपन्न

By भाषा | Updated: July 23, 2021 22:59 IST2021-07-23T22:59:52+5:302021-07-23T22:59:52+5:30

Puri Rath Yatra concludes with 'Niladri Bije' | पुरी रथ यात्रा ‘निलाद्री बिजे’ के साथ संपन्न

पुरी रथ यात्रा ‘निलाद्री बिजे’ के साथ संपन्न

पुरी, 23 जुलाई पुरी में भगवान जगन्नाथ की सालाना रथ यात्रा शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। कोविड-19 के चलते इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति नहीं थी।

भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ शुक्रवार को एक विशेष अनुष्ठान ‘निलाद्री बिजे’ के तहत 12वीं सदी के इस मंदिर में लौट आए।

निलाद्री बिजे के साथ ही यात्रा समाप्त हो जाती है। इस साल यह यात्रा 12 जुलाई को शुरू हुई थी।

रथयात्रा की शुरुआत भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के अपने जन्मस्थान गुंडिचा मंदिर लकड़ी के तीन रथ पर सवार होकर जाने से होती है।

राज्य सरकार ने रथ यात्रा से जुड़े अहम अनुष्ठान रथ यात्रा (12 जुलाई), बहुदा (20 जुलाई), सुना भेसा (21 जुलाई) और निलाद्री बिजे (23 जुलाई) के मौके पर लोगों की भीड़ से बचने के लिए समुद्र के किनारे स्थित कस्बे में कर्फ्यू लगाए।

इस साल टेलीविज़न की मदद से देश-विदेश के लोगों ने रथ यात्रा से जुड़े अनुष्ठानों को देखा और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं।

पटनायक ने ट्वीट में कहा, ‘ ‘ भगवान जगन्नाथ ने इस अवसर पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें रसगुल्ला खिलाया। रसगुल्ला का जगन्नाथ संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व है। जय जगन्नाथ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Puri Rath Yatra concludes with 'Niladri Bije'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे