लाइव न्यूज़ :

पुरी ने सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई अभियानों को मशीनीकृत करने के लिए शुरु की मुहिम

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को देश के 243 शहरों में 'सफाईमित्र सुरक्षा चैलेंज' अभियान का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य अगले साल 30 अप्रैल तक सभी सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई अभियानों को मशीनीकृत करना है।

'विश्व शौचालय दिवस' पर एक वेबिनार में पुरी ने कहा कि चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि सेप्टिक सफाई के दौरान किसी भी सफाईकर्मी की मौत ना हो।

मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं के अनुरूप है, जिन्होंने हमेशा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (एसबीएम-यू) में मूल रूप से सफाई कर्मियों की सुरक्षा और गरिमा को प्राथमिकता दी है।

इस ऑनलाइन आयोजन में मुख्य सचिवों, राज्य मिशन निदेशकों ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 243 शहरों में 30 अप्रैल, 2021 तक सभी सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई अभियानों को मशीनीकृत करने की प्रतिज्ञा ली और इस प्रक्रिया में किसी की मौत ना हो इसकी प्रतिबद्धता जतायी।

पुरी ने कहा, “जिस तरह नागरिकों ने अपने शहरों की स्वच्छता का पूरा-पूरा जिम्मा ले लिया है, उसी तरह इस प्रयास में भी उनकी भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। लोगों से अपील है कि वे सतर्क और जिम्मेदार रहें तथा 'स्वच्छता कमांडो' यानी सफाईकर्मियों के जीवन को बचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं