लाइव न्यूज़ :

पुरी के जगन्नाथ मंदिर को गुप्त दान के रूप में रिकॉर्ड 28 लाख रुपये मिले

By भाषा | Updated: November 13, 2021 17:15 IST

Open in App

पुरी, 13 नवंबर ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को गुप्त दान के रूप में रिकॉर्ड 28 लाख रुपये नकद मिले हैं। यह धनराशि 12वीं शताब्दी के मंदिर में गुप्त दान के लिए बनी 'हुंडी' से प्राप्त हुई है।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एसजेटीए के अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को हुंडी में कुल 28,10,691 रुपये नकद, 550 मिलीग्राम सोना और 61.70 ग्राम चांदी मिली है। हुंडी अधिनियम, 1975 के तहत गुप्त दान प्राप्त करने के लिए मंदिर के अंदर यह 'हुंडी' स्थापित की गयी थी।

दरअसल, शुक्रवार को 'आंवला नवमी' थी जोकि भगवान विष्णु को समर्पित एक प्रमुख त्योहार है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु 'हुंडी' में गुप्त दान के रूप में कितनी भी राशि का दान कर सकते हैं।

एसजेटीए के अधिकारी ने कहा, ‘‘यह कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से लगभग दो वर्षों में प्राप्त सबसे अधिक दान है। 'आंवला नवमी' का दिन शुभ माना जाता है और इस दिन मंदिर में दान करने की मान्यता के कारण यह राशि अधिक थी।’’

आम तौर पर हुंडी में प्रतिदिन ढाई से तीन लाख रुपये का दान आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू