लाइव न्यूज़ :

पुरी ने सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार

By भाषा | Updated: May 7, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात मई सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना की आलोचना करने के लिए कांग्रेस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि मामले पर पार्टी का रुख ‘‘अजीब’’ है क्योंकि उसके नेताओं ने संप्रग की सत्ता के दौरान इस प्रस्ताव का समर्थन किया था।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए इसे धन की बर्बादी बताया और सरकार से कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों के जीवन की रक्षा पर ध्यान देने को कहा।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर कांग्रेस का रुख अजीब है। सेंट्रल विस्टा की लागत कई वर्षों से 20,000 करोड़ रुपये है। भारत सरकार ने टीकाकरण के लिए करीब दोगुनी रकम आवंटित की है। भारत का स्वास्थ्य बजट इस वर्ष तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक है। हमें अपनी प्राथमिकता पता है।’’

सिलसिलेवार ट्वीट में केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सेंट्रल विस्टा कोई नयी परियोजना नहीं है और आरोप लगाया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने संसद के नए भवन की जरूरत को लेकर चिट्ठियां लिखी थी।

पुरी ने कहा, ‘‘कांग्रेस का पाखंड खत्म नहीं हो रहा। उनका शर्मनाक दोहरा रवैया देखिए। संप्रग के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने संसद के नए भवन की जरूरत को लेकर चिट्ठियां लिखी थी। लोकसभा अध्यक्ष ने 2012 में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को इसके लिए पत्र लिखा था। अब वे उसी परियोजना का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच