पुरी ने कांग्रेस पर कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन भड़काने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:34 IST2020-12-18T16:34:11+5:302020-12-18T16:34:11+5:30

Puri accused Congress of instigating protests over agricultural laws | पुरी ने कांग्रेस पर कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन भड़काने का आरोप लगाया

पुरी ने कांग्रेस पर कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन भड़काने का आरोप लगाया

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस पर हालिया कृषि कानूनों को लेकर ‘अफवाह’ फैलाने और प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाया।

उन्होंने इन विधेयकों को पारित किये जाते समय राज्यसभा में कांग्रेस के अधिकतर सदस्यों के अनुपस्थित होने को लेकर भी पार्टी पर निशाना साधा।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘उनके वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी विधेयक पर मतदान के दौरान विदेश में छुट्टी मना रहे थे। पार्टी को देश में आग लगाने के बजाय अपने लोगों को एक रखने के बारे में सोचना चाहिए।’’

हिंदी के एक मुहावरे का जिक्र करते हुए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दूसरों के घर जलाकर अपने हाथ सेंक रही है।

पुरी ने कहा कि अगर किसानों को कृषि कानूनों को लेकर कोई चिंता है तो केंद्र सरकार उनसे बातचीत कर समाधान निकालेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Puri accused Congress of instigating protests over agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे