लाइव न्यूज़ :

लद्दाख मोर्चों के नाम वाले पिल्ले आईटीबीपी के श्वान दल में शामिल

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर गलवान, श्योक और रेजांग समेत 14 बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल के पिल्लों को चीन से लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के युद्धक श्वान दल में बुधवार को शामिल किया गया।

चंडीगढ़ के निकट भानु में बल के प्रशिक्षण केंद्र में ‘नामकरण परेड’ आयोजित की गई जिसमें उसकी पशु शाखा के प्रमुख डीआईजी सुधाकर नटराजन ने प्रत्येक पिल्ले को उसके नाम वाला विशेष पट्टा पहनाया और बल में शामिल किये जाने के प्रतीक के तौर पर उनके दाहिने कंधे को चांदी की तलवार से छुआ।

उनकी देखभाल करने वाले कर्मियों ने इस वादे के साथ डीआईजी को एक जोरदार सलाम किया कि वे उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और लड़ाई के लिये फिट रखेंगे।

इन पिल्लों को लद्दाख सेक्टर के विभिन्न रणनीतिक भौगोलिक स्थानों का नाम दिया गया है जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्य रूप से आईटीबीपी पर है। आईटीबीपी चीन से लगने वाली 3488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सरहद की हिफाजत के लिये तैनात है।

‘पीटीआई-भाषा’ ने इस महीने यह खबर पहले ही दी थी कि भानु में बल के राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र (एनटीसीडी) में इन पिल्लों का नाम अनेला, गलवान, सासोमा, श्योक, चांग चेनमो, चिप-चाप, दौलत, रेजांग, रंगो, चार्डिंग, इमिस, यूला, श्रीजाप, सुल्तान –चुक्सू, मुखपरी, चुंग-थुंग और खारदुंगी के नाम पर रखा जाएगा।

इन पिल्लों का जन्म सितंबर-अक्टूबर में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह