मुंबई में पिल्ले का सिर कटा शव मिला

By भाषा | Updated: December 29, 2020 12:29 IST2020-12-29T12:29:13+5:302020-12-29T12:29:13+5:30

Puppet's head was found in Mumbai | मुंबई में पिल्ले का सिर कटा शव मिला

मुंबई में पिल्ले का सिर कटा शव मिला

मुंबई, 29 दिसंबर मुंबई के दहिसर उपनगर में तीन महीने के पिल्ले का सिर कटा शव मिला है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने वाले एक व्यक्ति ने रविवार को उपनगर के आनंद नगर में जरही मरी गार्डन के निकट शव देखा।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस बर्बर अपराध को अंजाम देने के लिये धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया होगा।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 429 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Puppet's head was found in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे