लाइव न्यूज़ :

पंजाब की सबसे युवा सरपंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया संवाद, तारीफ में पीएम ने कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2020 20:01 IST

दरअसल, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ‘राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस’ पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों और अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया, जिनमें ठाकुर भी शामिल थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली ठाकुर 19 साल की उम्र में पठानकोट जिले के धार प्रखंड में हारा गांव की सरपंच चुनी गई थीं।हारा में 2 हजार लोगों की आबादी है।

पठानकोट:पंजाब की सबसे युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर शुक्रवार सुबह उस समय हैरान रह गईं, जब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले आधे घंटे में उनसे बात करेंगे। ठाकुर को एक लिंक भेजा गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की आईटी टीम के अधिकारियों ने वीडियो और ऑडियो की गुणवत्ता की जांच की और उन्हें 10 बजकर 15 पर तैयार रहने के लिये कहा गया।

दरअसल, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ‘राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस’ पर ग्राम पंचायतों के सरपंचों और अध्यक्षों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया, जिनमें ठाकुर भी शामिल थीं। प्रधानमंत्री से संवाद के बाद ठाकुर ने कहा, ''यह वास्तव में मेरे लिये आश्चर्य की बात थी।'' 

किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली ठाकुर 19 साल की उम्र में पठानकोट जिले के धार प्रखंड में हारा गांव की सरपंच चुनी गई थीं। हारा में 2 हजार लोगों की आबादी है। प्रधानमंत्री और सरपंच के बीच कोविड-19 से निपटने के लिये गांव में उठाए जा रहे विभिन्न कदमों और उर्वरक तथा यूरिया के इस्तेमाल को लेकर बातचीत हुई।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मुश्किल समय में गांववालों की अच्छी तरह देखभाल के लिये ठाकुर की प्रशंसा भी की। प्रधानमंत्री से बात करने के बाद ठाकुर ने कहा कि यह एक महान क्षण था जिसे बयां नहीं किया जा सकता।

टॅग्स :कोरोना वायरसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया