लाइव न्यूज़ :

पंजाब की वरिष्ठ विधि अधिकारी हकीम ने अपने पद से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 16:38 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जून पंजाब की अतिरिक्त एडवोकेट जनरल रमीजा हकीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

पंजाब के एडवोकेट जनरल (एजी) अतुल नंदा की पत्नी हकीम का इस्तीफ ऐसे समय आया है जब प्रताप सिंह बाजवा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक धड़े ने बेहबल कलां और कोटकपुरा पुलिस गोलीबारी मामले को कथित तौर पर ठीक से नहीं संभालने पर एजी कार्यालय की आलोचना की है।

राज्य के वरिष्ठ विधि अधिकारियों में शामिल हकीम ने अपने इस्तीफे में कहा कि वह दोबारा अपना ‘ध्यान और प्रयास’ निजी वकालत और पेशे पर केंद्रित करना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपना इस्तीफा एक जून को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को इस अनुरोध के साथ भेजा कि, ‘‘इस बार उसे स्वीकार कर लिया जाए।’’ हकीम ने पिछले साल अगस्त में भी इस्तीफा दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

सूत्रों की मानें तो हकीम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हकीम को वर्ष 2017 में पंजाब का अतिरिक्त एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था।

गौरतलब है कि एजी और उनकी टीम ने वर्ष 2015 में बेहबल कलां और कोटकपुरा पुलिस गोलीबारी कांड की राज्य सरकार द्वारा कराई गई जांच पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में पंजाब सरकार का पक्ष रखा था लेकिन अदालत द्वारा जांच रिपोर्ट खारिज किए जाने के बाद एजी कार्यालय की तीखी आलोचना हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया