लाइव न्यूज़ :

पंजाब का छतबीड़ चिड़ियाघर 20 जुलाई से खुलेगा

By भाषा | Updated: July 18, 2021 22:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जुलाई छतबीड़ चिड़ियाघर के नाम से मशहूर महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क को कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए 20 जुलाई से लोगों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में रविवार को इसकी जानकारी दी गयी।

पंजाब के वन और वन्यजीव संरक्षण विभाग ने कहा कि चंडीगढ़ से 20 किलोमीटर दूर छतबीड़ चिड़ियाघर के अलावा कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण लुधियाना, बठिंडा, पटियाला और नीलॉन में बंद चार छोटे चिड़ियाघर कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए मंगलवार से फिर से खुलेंगे।

बयान में कहा गया कि आगंतुकों के लिए प्रवेश की अनुमति इसके पहले के समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बजाय सुबह साढे़ नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक दी जाएगी। आगंतुकों को तीन स्लॉट में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा। अलग-अलग स्लॉट में सीमित समय के टिकट उपलब्ध होंगे और प्रवेश टिकट केवल दो घंटे के लिए वैध होंगे।

बयान के मुताबिक सभी आगंतुक सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे और किसी भी दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने वाले पर प्रति व्यक्ति पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे