लाइव न्यूज़ :

पंजाबी गायकों ने दिया दोसांझ का साथ, कंगान पड़ी कानूनी दांवपेच में

By भाषा | Updated: December 4, 2020 20:52 IST

Open in App

मुंबई, चार दिसंबर अभिनेत्री कंगना रनौत और गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर छिड़ी बहस में कई पंजाबी कलाकारों ने दोसांझ का समर्थन किया है।

इसके साथ ही दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने किसानों के प्रदर्शन में शामिल एक महिला किसान के खिलाफ कंगना द्वारा की गई आपत्तिजनक ट्वीट के लिए कंगना के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी कर महिला किसान तथा दोसांझ से उन्हें माफी मांगने को कहा।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनिंदर सिरसा ने कहा कि रनौत के ट्वीट ने किसानों के प्रदर्शन को 'राष्ट्रविरोधी' के रूप में पेश करने की कोशिश की और एक किसान की उम्रदराज मां के खिलाफ अपमानजनक बाते कहीं।

अभिनेत्री के खिलाफ यह दूसरा कानूनी नोटिस है। इससे पहले ही पंजाब के जीरकपुर शहर के एक वकील ने रनौत के ट्वीट को लेकर दो दिसंबर को कानूनी नोटिस भेजा था।

इस बीच मीका सिंह, एम्मी विर्क और जस्सी बी सहित पंजाब के प्रमुख गायकों और कलाकारों ने भी रनौत के साथ बहस में दोसांझ का समर्थन करते हुए रनौत की आलोचना की।

दोनों के बीच यह बहस कंगना के एक ट्वीट को लेकर शुरु हुई जिसमें कंगना ने किसान आंदोलन की एक बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग आंदोलन से चर्चित हुई दादी बिल्किस बानो बताया।

उन्होंने फिर रिट्वीट करते हुए दोनों बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि यह शाहीन बाग वाली दादी हैं जो 100 रुपये में प्रदर्शन करने के लिए उपलब्ध हैं।

लोगों के सवाल उठाने पर कंगना ने कथित तौर पर अपना ट्वीट हटा दिया।

इसके बाद दोसांझ ने बीबीसी द्वारा किसान आंदोलन वाली बुजुर्ग महिला के साक्षात्कार की एक क्लिप साझा करते हुए कंगना को टैग कर लिखा,“सबूत के साथ यह सुनो कंगना। ’’

गायक मीका सिंह ने कहा कि उन्हें कंगना के बंगले के ध्वस्त होने के मामले में कंगना का समर्थन करने का पछतावा है और रनौत को एक बुजुर्ग पंजाबी महिला के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘मैं कंगना का बहुत सम्मान करता था और जब उनका बंगला गिराया गया तो मैं भी कंगना के समर्थन में था। अब मुझे लगता है कि मैं गलत था। कंगना एक महिला होने के नाते आपको बुजुर्ग महिला के प्रति कुछ सम्मान दिखाना चाहिए। यदि आपके पास कोई शिष्टाचार है तो माफी मांगें। आपको शर्म आनी चाहिए।”

जस्सी बी के नाम से मशहूर गायक जसविंदर सिंह बैंस ने भी रनौत की टिप्पणी की आलोचना की।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘वह गोदी मीडिया की एक कठपुतली है,जिसे पता नहीं है कि पंजाबी हमेशा तैयार रहते हैं। कंगना आपको शर्म आनी चाहिए।”

जैज डी के नाम से मशहूर गायक जसविंदर सिंह धामी ने कंगना को खराब सोच वाली बताया।

उसके बाद कंगना ने दोसांझ को करण जौहर का ‘पालतू’,‘चाटुकार’ कहते हुए पूछा कि दिल्ली दंगे कराने वाले किसी इंसान का बचाव करते हुए उन्हें शर्म नहीं आती क्या?

उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी बिल्किस बानो के लिए थी ना कि किसान आंदोलन वाली महिंदर कौर के लिए।

इस मामले में बॉलीवुड से जुड़े कई अन्य लोगों ने भी दोसांझ का समर्थन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं