लाइव न्यूज़ :

हिंसा का 'महिमामंडन' करते गीत के लिये पंजाबी गायक श्री बरार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 23:35 IST

Open in App

पटियाला (पंजाब), पांच जनवरी पंजाबी गायक श्री बरार को उनके नए गीत में कथित रूप से हिंसा का महिमामंडन करने के लिये मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विक्रम जीत दुग्गल ने कहा कि गायक के गाने में उत्तेजक शब्दों का इस्तेमाल कर हिंसा और असामाजिक तत्वों को बढ़ावा दिया गया है, जिसमें अपराधियों और बदमाशों को पनाह देने और उन्हें जेल तोड़ने तक के लिये प्रोत्साहित करने की बात कही गई है।

दुग्गल ने यहां एक बयान में कहा कि गीत में युवाओं के अपराध करने और असामाजिक कृत्यों में संलिप्त होने के लिये प्रोत्साहित किया गया है।

एसएसपी ने कहा कि यहां सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और पुलिस अधिनियम, 1922 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बरार को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू