लाइव न्यूज़ :

पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का अंतिम संस्कार किया गया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 00:11 IST

Open in App

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब), 25 फरवरी पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का बृहस्पतिवार को फतेहगढ़ साहिब जिले के उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

सिकंदर की मोहाली के एक अस्पताल में बुधवार को मृत्यु हो गयी थी। वहां उनका कोविड-19 का उपचार चल रहा था। वह 60 साल के थे।

उनका पार्थिव शरीर खन्ना के समीप बुलेपुर गांव में उनके आवास से लाया गाया जहां कलाकारों, राजनीतिक नेताओं और अन्य ने श्रद्धांजलि दी।

सिकंदर का पार्थिव शरीर खेरी नौध सिंह लाये जाने के बाद लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक घर ले जाया गया। गांव के दुकानदारों ने उनके निधन पर शोक के तौर पर अपनी दुकानें बंद रखीं।

कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह, सांसद हंसराज हंस, भगवंत मान, गायक गुरदास मान, बब्बू मान, अनमोल गगन मान और जसबीर जस्सी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पंजाब संगीत उद्योग की मशहूर हस्ती रहे सिकंदर के परिवार में पत्नी-गायिका अमर नूरी, संगीतकार बेटे सारंग और अलाप सिकंदर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू