लाइव न्यूज़ :

पंजाबी गायक सार्दूल सिकंदर की मोहाली के अस्पताल में मृत्यु, कोरोना वायरस से संक्रमित थे

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 फरवरी पंजाब के लोकप्रिय गायक और अभिनेता सार्दूल सिकंदर की मोहाली के अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई। 60 वर्षीय अभिनेता का कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

फोर्टिस अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 2016 में गुर्दा प्रतिरोपण करा चुके सिकंदर को 19 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार अपराह्न 11:55 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उनके स्वास्थ्य में गिरावट आयी थी, उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

पंजाब संगीत जगत में ‘आइकन’ सिकंदर के परिवार में पत्नी अमार नूरी और बेटे सारंग तथा आलाप सिकंदर हैं।

गायक के असामयिक मौत पर तमाम लोगों ने शोक जताया है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उन्हें लोकप्रिय गायक बताते हुए कहा कि वह ‘‘बहुत दुखी हैं।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हाल ही में उनके कोविड-19 से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई थी और उनका इलाज चल रहा था। पंजाबी संगीत जगत आज निर्धन हो गया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’’

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया है, ‘‘पंजाबी के लोकप्रिय गायक सार्दूल सिकंदर की मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं। पंजाबी फिल्म और संगीत जगत को भारी क्षति पहुंची है। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के लिए प्रार्थना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

सिकंदर ने ‘जग्गा डाकू’ सहित कई पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया है। वह 1980 के दशक की शुरुआत में रेडियो और टीवी पर अपने कार्यक्रमों से लोकप्रिय हुए थे। उनका एलबम ‘रोडवेज दी लॉरी’ तुरंत बड़ी हिट बन गयी थी।

पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के खेड़ी नौध सिंह में जन्मे सिकंदर संगीत के पटियाला घराना से थे और 1991 में रिलीज उनके एलबम ‘हुस्ना दे मल्कों’ की पांच लाख से ज्यादा प्रतियां बिकी थीं।

कई हिट गाने ‘सानू इश्क ब्रांडी चढ़ गयी’, ‘एक चरखा गली विच ढा लाया’ उनके नाम हैं। उन्होंने 2003 में सनी देओल और प्रिटी जिंटा स्टारर ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ का गीत ‘मारी कायेल ने ऐसी कूक’ गाया था।

पटियाला से सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री परनीत कौर ने कहा कि सिकंदर के जाने से पंजाब संगीत जगत और देश-दुनिया के लाखों प्रशंसकों के दिलों में शून्य पैदा हो गया है।

पंजाबी गायक गुरदास मान, अभिनेता आयुष्मान खुराना, अभिनेता दिलजीत दोसांज, संगीतकार विशाल ददलानी, हास्य कलाकार कपिल शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी सिंकदर की मृत्यु पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर: बढ़ती सर्दी में खतरा बढ़ा, पहाड़ों से उतरते आतंकी और सीमा पार की साजिशें चिंता का कारण बनीं

भारतभाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार पटना पहुंच रहे हैं नितिन नवीन, पार्टी ने की स्वागत की भव्य तैयारी

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

विश्वBangladesh Political Crisis: उस्मान हादी की हत्या के बाद, जातीय श्रमिक शक्ति नेता मोतालेब शिकदर को सिर पर मारी गई गोली

भारतVIDEO: रायबरेली में सिगरेट लेने के लिए लोको पायलट ने रोकी मालगाड़ी ट्रेन? 10 म‍िनट तक क्रॉस‍िंग पर लगा रहा जाम

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः जनता उन्नयन पार्टी का गठन, बेलडांगा और रेजीनगर सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर

भारतदेश के अंदर 2 नमूने हैं, 1 यूपी में और दूसरा दिल्ली में...?, सीएम योगी ने किया हमला, वीडियो

भारतराज्यसभा चुनावः अप्रैल 2026 में 5 सीट खाली?, 2-2 सीट जदयू और भाजपा और एक सीट चिराग, मांझी ने बेटे संतोष कुमार सुमन से कहा-तू छोड़ दा मंत्री पद का मोह?

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

भारतहिजाब विवाद के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले नीतीश कुमार?, दिल्ली में 30 मिनट तक बातचीत, वीडियो