लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषा सूची में पंजाबी को शामिल किया जाए: अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू-कश्मीर की आधिकारिक भाषा सूची में पंजाबी को शामिल कराने के लिए दखल का अनुरोध किया।

उन्होंने महाराजा रंजीत सिंह के समय से ही पंजाब और जम्मू-कश्मीर के संबंधों का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अमरिंदर सिंह ने उनसे अनुरोध किया कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय को केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा सूची में पंजाबी भाषा को शामिल करने के संबंध में पुनर्विचार एवं समीक्षा करने का सुझाव दें।

मुख्यमंत्री ने इस सूची में पंजाबी भाषा को शामिल नहीं किए जाने को लेकर पंजाबी समुदाय की नाराजगी का भी जिक्र किया।

उन्होंने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया कि महाराज रंजीत सिंह के शासनकाल में जम्मू-कश्मीर पंजाब का ही हिस्सा था। ऐसे में पंजाबी इस प्रात की स्थानीय भाषा रही है।

सिंह ने कहा कि संसद में पारित किए गए जम्मू एवं कश्मीर भाषा विधेयक,2020 के अंतर्गत उर्दू और अंग्रेजी के अलावा कश्मीरी, डोगरी और हिंदी को आधिकारिक भाषा सूची में शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब