पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत, किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे...

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 15, 2022 10:21 PM2022-02-15T22:21:14+5:302022-02-15T22:39:47+5:30

अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू का शव खरखौदा अस्पताल ले जाया गया है। फैंस निराशा में डूब गए हैं। कार में एक महिला भी सवार थी।

Punjabi actor Deep Sidhu dies road accident Sonipat Haryana confirms Police 2021 Red Fort violence case | पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत, किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे...

केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हजारों किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस से भिड़ गए थे।

Highlightsपिछले साल 9 फरवरी को गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था।16 अप्रैल 2021 को जमानत दे दी गई थी।

सोनीपतः पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोनीपत पुलिस ने पुष्टि की है। किसान आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आए थे। 2021 के लाल किला हिंसा मामले में एक आरोपी के रूप में नामित किया गया था।

सड़क दुर्घटना में मारे गए पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की मौत पर हरियाणा पुलिस ने कहा कि उन्होंने (दीप सिद्धू) कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर पिपली टोल के पास एक खड़े ट्रक में अपनी कार को टक्कर मार दी। कार को खड़े ट्रक में टक्कर मारने के बाद पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

लाल किला हिंसा मामले में अभिनेता और कार्यकर्ता भी आरोपी थे। उन्हें पिछले साल 9 फरवरी को गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके संबंध में जनवरी 2021 में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालांकि, उन्हें 16 अप्रैल को जमानत दे दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हजारों किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस से भिड़ गए थे। कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाकर लालकिले पर पहुंचे और भीतर प्रवेश कर गए । कुछ प्रदर्शनकारियों ने इसकी प्राचीर पर धार्मिक झंडा भी फहराया जहां स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।

Web Title: Punjabi actor Deep Sidhu dies road accident Sonipat Haryana confirms Police 2021 Red Fort violence case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे