लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सैन्यकर्मी के शहीद होने से पंजाब के गांव में शोक

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:33 IST

Open in App

तरनतारन (पंजाब), नौ दिसंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत एवं सैन्यकर्मियों को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार नायक गुरसेवक सिंह भी शहीद हो गए, जिससे यहां के डोडे सोढियां गांव में मातम है।

सिंह छुट्टी के बाद दो हफ्ते पहले ही काम पर लौटे थे। बुधवार को हुए हादसे में सीडीएस और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 12 अन्य लोगों के साथ 35 वर्षीय सिंह की मृत्यु हो गई।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सिंह के परिवार में उनके पिता कबल सिंह, पत्नी जसप्रीत कौर, बेटियां सिमरतदीप कौर (9), गुरलीन कौर (7) और बेटा फतेहदीप सिंह (3) शामिल हैं। सिंह के पांच भाई और दो बहनें भी हैं।

कुन्नूर दुर्घटना में शहीद हुए एक अन्य सैन्यकर्मी ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दर मूल रूप से पंचकूला के थे। उनकी पत्नी और 16 साल की बेटी दिल्ली में रहती है, लेकिन परिवार का घर हरियाणा के शहर में है।

जनरल रावत के रक्षा सलाहकार लिद्दर दूसरी पीढ़ी के सैन्य अधिकारी थे। उनके दिवंगत पिता मेहंगा सिंह कर्नल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे