लाइव न्यूज़ :

पंजाब: नगर कीर्तन जुलूस के दौरान हुए धमाके में 2 लोगों की मौत और 9 घायल

By भाषा | Updated: February 9, 2020 06:26 IST

विस्फोट शाम को लगभग साढ़े चार बजे हुआ जब पहुविंद गांव के पास नगर कीर्तन जुलूस के दौरान लोग पटाखे चला रहे थे। पटाखों से निकली चिंगारी ट्रैक्टर में रखे पटाखों तक पहुंच गई और धमाका हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के तरन तारन जिले में शनिवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पटाखों में हुए विस्फोट के कारण दो लड़कों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि घायलों की उम्र 18-20 के आसपास है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

पंजाब के तरन तारन जिले में शनिवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पटाखों में हुए विस्फोट के कारण दो लड़कों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विस्फोट शाम को लगभग साढ़े चार बजे हुआ जब पहुविंद गांव के पास नगर कीर्तन जुलूस के दौरान लोग पटाखे चला रहे थे। पटाखों से निकली चिंगारी ट्रैक्टर में रखे पटाखों तक पहुंच गई और धमाका हो गया।

तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ध्रुव दहिया ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, “धमाके में दो व्यक्तियों की मौत हो गई।” मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह (17) और गुरप्रीत सिंह (12) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि घायलों की उम्र 18-20 के आसपास है। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा और स्थानीय अस्पताल और गुरु नानकदेव अस्पताल में भर्ती घायलों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

पुलिस ने कहा कि धमाका तब हुआ जब कुछ लड़के डालके मोड़ पर पटाखा फोड़ रहे थे। दहिया ने कहा, “नगर कीर्तन के दौरान लड़के पटाखे जला रहे थे जब चिंगारी ट्रैक्टर ट्रॉली पर रखे विस्फोटक पदार्थ- पोटाश, सल्फर और पटाखे पर गिरी जिसके कारण धमाका हुआ।” धमाका इतना तेज था कि ट्रैक्टर ट्रॉली टुकड़े-टुकड़े हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि धार्मिक आयोजन पहुविंद गांव स्थित गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह से चट्टीविंद में गुरुद्वारा टाहली साहिब जा रहा था। मुख्यमंत्री ने घायलों को उचित चिकित्सा मुहैया कराने के लिए तरन तारन के उपायुक्त को निर्देश दिया है। चंडीगढ़ में जारी एक वक्तव्य के अनुसार सिंह ने तरन तारन जिले के नागरिक और पुलिस प्रशासन को पीड़ितों के परिजनों को यथासंभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :पंजाबचंडीगढ़अमरिंदर सिंहलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?