लाइव न्यूज़ :

पंजाब के परिवहन मंत्री ने पटियाला बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने शुक्रवार को पटियाला बस स्टैंड और सरकार द्वारा संचालित पीआरटीसी की कार्यशाला का औचक निरीक्षण किया और वहां काम करने वालों की परेशानियां जानी।

उन्होंने सरकारी बसों में यात्रा सुविधा को लेकर यात्रियों से भी जानकारी ली। वारिंग ने बस स्टैंड पर जन सुविधाओं और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि अवैध तरीके से बसों का संचालन कर रहे निजी ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कर चोरी करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई और बिना परमिट के चल रही बसों की जब्ती के दौरान राज्य ने पाया कि सरकारी बसों में बुकिंग बढ़ी है और पीआरटीसी का दैनिक राजस्व 1.70 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.87 करोड़ रुपये हो गया है।’’

पेप्सु सड़क परिवहन कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के ड्राइवरों और कंडक्टरों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार संविदा कर्मचारियों की सेवा स्थाई करने के मामले पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संविदा पर काम कर रहे ड्राइवरों और कंडक्टरों के वेतन में 30 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है और उसमें पांच प्रतिशत वार्षिक वृद्धि का प्रावधान किया है।

सरकारी बयान के अनुसार, वारिंग ने पीआरटीसी के एक कंडक्टर मिल्खा सिंह को ईमानदारी से ड्यूटी करने को लेकर 5,100 रुपये का पुरस्कार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?