2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2026 12:59 IST2026-03-21T12:54:27+5:302026-03-21T12:59:08+5:30

पंजाब के परिवहन और जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से इस्तीफा दे दिया, जब अमृतसर स्थित पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक (डीएम) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में उनका नाम सामने आया।

Punjab Transport Minister Laljit Singh Bhullar resigned Warehousing Corporation official allegedly died suicide harassment cm Bhagwant Mann sought accepted | 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

file photo

Highlightsअधिकारी की मृत्यु के कारणों की जांच के लिए उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच चल रही है।मंत्री के आवास पर अधिकारी के साथ मारपीट करने के बाद जबरन उनका वीडियो बनाने का प्रयास किया गया।शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा शामिल ने आत्महत्या का मुद्दा उठाया।

चंडीगढ़ः पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार सुबह इस्तीफा दे दिया। यह घटना पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (पीडब्ल्यूसी) से जुड़ा मामला है। इस घटना में डीएम ने सुसाइड किया था और मंत्री का नाम आ रहा है। अधिकारी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें अधिकारी ने भुल्लर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुल्लर से कैबिनेट से इस्तीफा मांगा और उसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा को आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया।

मान के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते। जांच जारी है और कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। यह घटनाक्रम अमृतसर में तैनात पीडब्ल्यूसी के जिला प्रबंधक गगनदीप रंधावा की कथित आत्महत्या के बाद सामने आया है। घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में, उन्होंने कथित तौर पर भुल्लर के डर से यह कदम उठाया और संकेत दिया कि वह जीवित नहीं रह पाएंगे।

आधिकारिक सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुल्लर को इस्तीफा देने को कहा है और मामले की स्वतंत्र जांच के आदेश भी दिए हैं। रणजीत एवेन्यू निवासी और पट्टी विधानसभा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे रंधावा की शुक्रवार शाम को विषैला पदार्थ खाने से मृत्यु हो गई।

मृत्यु से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रंधावा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “यार मंत्री लालजीत भुल्लर के डर से मैंने जहर खा लिया है, अब मैं नहीं बचूंगा।” मामला इस आरोप पर केंद्रित है कि पट्टी विधानसभा के विधायक भुल्लर, डीएम पर एक राजनीतिक सहयोगी को गोदाम निगम का टेंडर देने के लिए दबाव डाल रहे थे।

खबरों के मुताबिक, रंधावा ने मांग ठुकरा दी और इसके बजाय एक वैध बोली लगाने वाले को चुना। आरोप है कि इसके बाद डीएम को मंत्री के आवास पर बुलाया गया, उनके साथ मारपीट की गई और ब्लैकमेल के तहत उनसे कैमरे के सामने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने की बात कबूल करवाई गई।

शनिवार सुबह विपक्षी नेताओं, जिनमें शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा शामिल ने आत्महत्या का मुद्दा उठाया और तत्काल आपराधिक कार्रवाई की मांग की। मजीठिया ने आरोप लगाया कि मंत्री के आवास पर अधिकारी के साथ मारपीट करने के बाद जबरन उनका वीडियो बनाने का प्रयास किया गया।

अपने मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार और आपराधिक आरोपों के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाने वाले मान ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए भुल्लर को पद छोड़ने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी," और पुष्टि की कि अधिकारी की मृत्यु के कारणों की जांच के लिए उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच चल रही है।

Web Title: Punjab Transport Minister Laljit Singh Bhullar resigned Warehousing Corporation official allegedly died suicide harassment cm Bhagwant Mann sought accepted

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे