लाइव न्यूज़ :

पंजाब गांवों में जलापूर्ति बिल के भुगतान के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरू करेगा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:27 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ अगस्त पंजाब की जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री रजिया सुल्ताना ने सोमवार को कहा कि जल्द ही चरणबद्ध तरीके से राज्य के सभी गांवों में जलापूर्ति बिल के भुगतान के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरू की जाएगी।

जिला एसएएस नगर (मोहाली) के गांवों में सात महीने तक पायलट परियोजना के समापन के बाद जल आपूर्ति बिल के भुगतान के लिए ऑनलाइन बिल भुगतान और राजस्व निगरानी प्रणाली (आरएमएस) शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रणाली जल्द पंजाब के सभी जिलों में शुरू की जाएगी।

सुल्ताना ने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस के माध्यम से पानी की आपूर्ति का बिल मिलेगा और एसएमएस में एक लिंक के माध्यम से ऑनलाइन बिल भुगतान का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नयी पहल न केवल ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए जलापूर्ति बिल भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाएगी बल्कि विभाग के राजस्व संग्रह में भी बढोतरी होगी। इससे जलापूर्ति योजनाओं के कुशल प्रबंधन में मदद मिलेगी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को पीने योग्य पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रणाली एचडीएफसी बैंक के सहयोग से लागू की गयी है, जिसने तकनीकी और बैंकिंग मंच प्रदान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos