लाइव न्यूज़ :

पंजाब: मादक पदार्थ तस्करी के मामले में तीन गिरफ्तार, आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:44 IST

Open in App

होशियारपुर, तीन अप्रैल पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवजोत सिंह महल ने बताया कि यहां मीडिया को संबोधित करते हुए एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार रात में माहिलपुर-फगवाड़ा के थुआना गांव में एक एसयूवी वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इसे कार में रेडिएटर के पास बनाए गए छेद में छुपाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि बरनाला के रहनेवाले सुखविंदर सिंह और पटियाला के रहनेवाले मनप्रीत सिंह और जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों की भी पहचान कर ली है, जिनके पास होशियारपुर और पंजाब के अन्य जिलों में मादक पदार्थ पहुंचने वाला था।

पुलिस ने बताया कि सुखविंदर सिंह के खिलाफ पंजाब और दिल्ली के कई पुलिस थानों में भारतीय दंड संहिता, स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम, अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वह प्राय: पाकिस्तान की यात्रा करता था और वहां उसने कथित तौर पर मादक पदार्थ तस्करों के साथ संपर्क बनाए थे।

एक अन्य मामले में पुलिस ने गरना साहिब में यहां एक जीप से 20 लाख रुपये और पांच किलोग्राम खसखस बरामद किया। वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच