लाइव न्यूज़ :

पंजाब: मादक पदार्थ तस्करी के मामले में तीन गिरफ्तार, आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त

By भाषा | Updated: April 3, 2021 18:56 IST

Open in App

होशियारपुर, तीन अप्रैल पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवजोत सिंह महल ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार रात में माहिलपुर-फगवाड़ा के थुआना गांव में एक एसयूवी वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने आठ किलोग्राम हेरोइन जब्त की। इसे कार में रेडिएटर के पास बनाए गए छेद में छुपाकर रखा गया था।

उन्होंने बताया कि बरनाला के रहनेवाले सुखविंदर सिंह और पटियाला के रहनेवाले मनप्रीत सिंह और जगदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों की भी पहचान कर ली है, जिनके पास होशियारपुर और पंजाब के अन्य जिलों में मादक पदार्थ पहुंचने वाला था।

पुलिस ने बताया कि सुखविंदर सिंह के खिलाफ पंजाब और दिल्ली के कई पुलिस थानों में भारतीय दंड संहिता, स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम, अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वह प्राय: पाकिस्तान की यात्रा करता था और वहां उसने कथित तौर पर मादक पदार्थ तस्करों के साथ संपर्क बनाए थे।

एक अन्य मामले में पुलिस ने गरना साहिब में यहां एक जीप से 20 लाख रुपये और पांच किलोग्राम खसखस बरामद किया। वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग