लाइव न्यूज़ :

पंजाबः विदेश में बैठे युवक ने प्यार में गिफ्ट का वादा कर युवती से ठग लिए 30 लाख रुपये

By बलवंत तक्षक | Updated: December 28, 2018 04:38 IST

पंजाब में मोहाली पुलिस ने दर्ज की महिला की शिकायत पर एफआईआर

Open in App

पहले उनकी फेसबुक पर दोस्ती हुई, फिर मोबाइल फोन पर दोनों में लगातार बातें होने लगीं. जल्दी ही एक-दूसरे पर भरोसा भी जम गया. युवक विदेश में बैठा है, जबकि महिला पंजाब में रहती है. एक दिन युवक ने गिफ्ट भेजने की बात कही तो महिला ने फौरन हां कर दी. इस विश्वास की कीमत महिला को 30 लाख देकर चुकानी पड़ी. 

 जब महिला को पता चला कि वह ठगी की शिकार हो गई है, तब तक युवक का फोन बंद हो चुका था. जब आरोपी ने फोन नहीं उठाया तो थक-हार कर महिला पुलिस थाने पहुंच गई. महिला का नाम मोनिका है और उसने ठगी करने वाले युवक का नाम जेम्स मैनुअल बताया है, जो इंग्लैंड में रहता है.

मोहाली थाना पुलिस ने जेम्स और एक अन्य महिला के खिलाफ धारा-420 और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. मोहाली थाना फेज-एक के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरवंत सिंह ने कहा कि उनके पास इस संबंध में शिकायत आई थी. उन्हें उपलब्ध कराये गए सबूतों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 

 कहानी कुछ इस तरह से है कि इस महिला को जेम्स नाम के युवक ने गिफ्ट के तौर पर पार्सल से एक डायमंड सेट और एक लाख बीस हजार पाउंड भेजने की बात कही. जेम्स के फोन के थोड़े दिनों बाद उसे भारतीय मोबाइल नंबर से फोन आया. फोन करने वाली महिला थी. उसने बताया कि वह इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित कस्टम ऑफिस से बोल रही है और उसके नाम पर एक पार्सल आया है, जिसकी कस्टम ड्यूटी 30 लाख रु पए बनती है. कस्टम का पैसा जमा करवाने के बाद पार्सल उसके पते पर भेज दिया जाएगा.

पैसे जमा कराने के बाद न कोई पार्सल आया और न ही कोई फोन

मोनिका ने बताए गए बैंक अकाउंट में 30 लाख रुपए जमा करवा दिए, इसके बाद न कोई पार्सल आया और न किसी का कोई फोन. कई दिनों के इंतजार के बाद जब मोनिका ने कस्टम ऑफिस में उस महिला के नंबर पर फोन किया तो वह बंद मिला. फिर उसने जेम्स को फोन मिलाया तो उसका फोन भी बंद आया. इसके बाद उसे अहसास हो गया कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है. 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे