पंजाब तरनतारण विस्फोट: मृतकों को 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान,15 लोगों की हुई थी मौत, कई घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 20:51 IST2020-02-08T20:51:09+5:302020-02-08T20:51:09+5:30
पंजाब मुख्यमंत्री ने इस हादसे में जान गवां चुके लोगों को मुआवजे के तौर पर 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

पंजाब तरनतारण विस्फोट: मृतकों को 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान,15 लोगों की हुई थी मौत, कई घायल
पंजाब के तरनतारन शहर में बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के मौके पर नगर कीर्तन में जोरदार धमाका हुआ। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बहुत से लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं।पंजाब मुख्यमंत्री ने इस हादसे में जान गवां चुके लोगों को मुआवजे के तौर पर 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायल लोगों का अस्पताल में मुफ्त इलाज होगा जिसे सरकार वहन करेगी। मिनिस्टरी को भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
एबीपी न्यूज के मुताबिक इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। तरनतारण के एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि नगर कीर्तन के दौरान पटाखे में विस्फोट की वजह से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी विस्फोट हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक, 14-15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।