लाइव न्यूज़ :

पंजाब के छात्र ने ''एग्जाम वॉरियर्स'' के बारे में प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, मोदी ने दिया जवाब

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार फरवरी पंजाब के अमृतसर का एक छात्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे उस पत्र का जवाब आने पर प्रसन्नातापूर्वक हैरान रह गया , जिसमें उसने यह बताया था कि किस तरह प्रधानमंत्री की पुस्तक 'एग्जाम वॉरियर्स' उसका तनाव कम करने में कारगर साबित हुई है।

बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र प्रणव महाजन को प्रधानमंत्री की ओर से मिले पत्र में लिखा गया है, ''आपको कड़ी मेहनत और समर्पण से अपने ज्ञान, कौशल और क्षमताओं को बढ़ाना तथा लक्ष्य हासिल करना है। अपने अंदर निरंतर सुधार के प्रयास करके आप जीवन में नयी ऊंचाईंयों को छू पाएंगे।''

प्रणव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि उनकी पुस्तक ''एग्जाम वॉरियर्स'' ने परीक्षाओं में तनाव कम करने में उसकी मदद की है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने ''एग्जाम वॉरियर्स'' नामक एक पुस्तक लिखी थी, जिसमें उन्होंने परीक्षाओं के दौरान तनाव कम करने के बारे में बताने के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन करने के कुछ गुर भी बताए थे।

प्रधानमंत्री ने प्रणव को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें युवा मित्रों की जिज्ञासा ने पुस्तक लिखने के लिये प्रेरित किया था।

सूत्रों के अनुसार मोदी ने पत्र में लिखा, ''यह जानकर अच्छा लगा कि इस पुस्तक से आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने में मदद मिली और अब आप परीक्षाओं के दौरान दबाव महसूस नहीं करते हैं बल्कि त्योहार के तौर पर इन्हें मनाने के लिये प्रेरित होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे