लाइव न्यूज़ :

सरहिन्द व राजस्थान फीडर की रिलाइनिंग का बाकी काम आगामी नहरबंदी के दौरान पूरा करे पंजाब: गहलोत

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:44 IST

Open in App

जयपुर, 21 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पत्र लिखकर सरहिन्द फीडर एवं राजस्थान फीडर के पंजाब में शेष रहे रिलाइनिंग (मरम्मत) के कार्यों को आगामी नहरबंदी के दौरान पूरा करने के लिए पंजाब के अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है।

गहलोत ने पत्र में लिखा है कि सरहिन्द फीडर एवं राजस्थान फीडर के रिलाइनिंग कार्यों को मार्च-जून, 2019 से मार्च-जून, 2021 तक की तीन कार्य संचालन अवधियों में पूरा किए जाने के संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर भारत सरकार के जल संसाधन मंत्रालय, राजस्थान सरकार एवं पंजाब सरकार के बीच 23 जनवरी, 2019 को हस्ताक्षर हुए थे।

उन्होंने कहा कि मार्च-मई, 2021 की नहरबंदी के दौरान पंजाब ने सरहिन्द फीडर के रिलाइनिंग कार्य में शुरू कर दिए और 100 किमी में से 45 किमी लंबाई के रिलाइनिंग कार्य क्रियान्वित कर लिए हैं। इसी तरह राजस्थान फीडर के 97 किमी में से 23 किमी लंबाई के रिलाइनिंग कार्य मार्च-मई, 2021 की नहरबंदी के दौरान कर लिए हैं। राजस्थान ने भी तत्परता दिखाते हुए वर्ष 2021 की 60 दिन की नहरबंदी में से 30 दिन की नहरबंदी के दौरान राजस्थान फीडर (मुख्य नहर) के 47 किमी लंबाई के रिलाइनिंग कार्य पूरे कर लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि 23 जनवरी, 2019 को हुए एमओयू के तहत गठित विशेषज्ञ परियोजना समीक्षा समिति द्वारा सरहिन्द फीडर एवं राजस्थान फीडर के रिलाइनिंग कार्यों को पूरा करने के लिए एक साल का विस्तार दिया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने पंजाब राज्य के शेष रहे रिलाइनिंग कार्यों का क्रियान्वयन आगामी नहरबंदी के दौरान पूरा करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए