लाइव न्यूज़ :

पंजाब: रेहड़ी-पटरी वाले की सब्जी की टोकरी को ठोकर मारने के आरोप में एसएचओ निलंबित

By भाषा | Updated: May 5, 2021 20:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच मई पंजाब में कथित तौर पर एक रेहड़ी-पटरी वाले की सब्जी की टोकरी को ठोकर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक एसएचओ (थाना प्रभारी) को निलंबित कर दिया गया।

वायरल वीडियों में फगवाड़ा के एसएचओ (शहर) नवदीप सिंह एक पटरी वाले की सब्जी की टोकरी को ठोकर मारते दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते पुलिस अधिकारियों को सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा।

राज्य के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने एक ट्वीट में कहा, '' पूरी तरह अस्वीकार्य एवं शर्मनाक। मैंने फगवाड़ा के एसएचओ को निलंबित कर दिया है। ऐसा व्यवहार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।''

पुलिस ने कहा कि नवदीप सिंह पटरी पर सब्जी बेचने वाले की संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिखाई दिए।

कपूरथला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने कहा कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

कपूरथला पुलिस के अधिकारियों ने सब्जी विक्रेता के नुकसान की भरपायी के लिए अपने वेतन में से योगदान दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू