लाइव न्यूज़ :

पंजाब: शिअद नेताओं ने निजी अस्पतालों को टीका देने के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर धरना दिया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 15:31 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात जून पंजाब में विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के आवास के बाहर धरना दिया और निजी अस्पतालों को कोरोना वायरस टीका दिए जाने के मुद्दे पर सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत राज्य सरकार, निजी अस्पतालों को टीका बेच कर पैसा कमा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग कोविड-19 से मर रहे हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार टीका बेचकर “पैसा कमा” रही है।

बादल ने कथित “टीका घोटाले” के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से सिद्धू को बर्खास्त करने की मांग की। आलोचना का शिकार होने के बाद पंजाब सरकार ने पिछले सप्ताह निजी अस्पतालों से टीके की वह खेप वापस मंगा ली थी, जो 18-44 आयु वर्ग के लोगों को दिया जाना था।

बादल ने मुख्यमंत्री को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की समस्याओं की कोई चिंता नहीं थी। उन्होंने कहा कि कोविड के मरीजों से निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा पैसे वसूले जाने और दवाओं तथा इंजेक्शन की कालाबाजारी के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी लेकिन उन्होंने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शरणजीत सिंह ढिल्लों, एन के शर्मा और दलजीत सिंह चीमा समेत शिअद के कई वरिष्ठ नेताओं ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए