लाइव न्यूज़ :

पंजाब: शिअद ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू को बर्खास्त करने की मांग की

By भाषा | Updated: June 7, 2021 23:26 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात जून पंजाब में विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के आवास के बाहर धरना दिया और निजी अस्पतालों को कोरोना वायरस टीका दिए जाने के मुद्दे पर सिद्धू को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत राज्य सरकार, निजी अस्पतालों को टीका बेच कर पैसा कमा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोग कोविड-19 से मर रहे हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार टीका बेचकर “पैसा कमा” रही है।

बादल ने कहा कि अगर सिद्धू को 15 जून तक बर्खास्त नहीं किया गया तो शिअद मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करेगी।

बादल ने कथित “टीका घोटाले” के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से सिद्धू को बर्खास्त करने की मांग की। आलोचना का शिकार होने के बाद पंजाब सरकार ने पिछले सप्ताह निजी अस्पतालों से टीके की वह खेप वापस मंगा ली थी, जो 18-44 आयु वर्ग के लोगों को दिया जाना था।

बादल ने मुख्यमंत्री को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की समस्याओं की कोई चिंता नहीं थी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों से निजी अस्पतालों द्वारा ज्यादा पैसे वसूले जाने और दवाओं तथा इंजेक्शन की कालाबाजारी के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई थी लेकिन उन्होंने इसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शरणजीत सिंह ढिल्लों, एन के शर्मा और दलजीत सिंह चीमा समेत शिअद के कई वरिष्ठ नेताओं ने धरना- प्रदर्शन में भाग लिया।

इस बीच, सिद्धू ने शिअद और आप पर पलटवार किया और कहा कि दोनों दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर जाकर धरना दें जिन्होंने पंजाब के साथ ''भेदभाव'' किया।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने एक बयान जारी कर विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा, '' अगर आपमें हिम्मत है तो बेहतर होगा कि आप प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करें और मेरा तथा अपना समय बर्बाद नहीं करें।''

आप ने रविवार को सिद्धू के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब