लाइव न्यूज़ :

पंजाब बेअदबी मामला : नवजोत सिद्धू ने पूर्ववर्ती बादल सरकार पर हमला बोला

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 जुलाई कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को पंजाब में 2015 का बेअदबी का मामला उठाया लेकिन इस बार उन्होंने प्रदेश की अपनी ही पार्टी की सरकार को निशाना बनाने की बजाये पूर्ववर्ती शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ मामले की उचित जांच नहीं कराये जाने के लिये हमला बोला ।

पंजाब में कांग्रेस में गुटबाजी समाप्त करने के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व के प्रयासों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाल ही में दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी । इस मुलाकात के कुछ ही दिन बाद सिद्धू का यह बयान आया है।

पंजाब में 2015 में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और उसके बाद हुयी पुलिस फायरिंग के मामले में सिद्धू सरेआम मुख्यमंत्री के खिलाफ हमला कर मामले जी जांच में देरी करने का आरोप लगाते रहे हैं ।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 2015 की पुलिस गोलीबारी के मामले में एक जांच को रद्द कर दिया था, इसके बाद से सिद्ध, कैप्टन के खिलाफ लगातार हमलावर रहे हैं ।

सिद्धू ने सोमवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा, ‘‘बादल (पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एवं उनका परिवार) से बेअदबी मुद्दे पर पंजाब के लोगों का प्रश्न- 1. पंजाब के बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव में एक जून 2015 को ‘‘गुरु ग्रंथ साहिब जी की बीड़’’ की चोरी के मामले की बादल सरकार ने उचित जांच क्यों नहीं करायी, जिसके कारण बेअदबी हुयी और उसके बाद अक्टूबर 2015 में गोलीबारी हुयी ।’’

उन्होंने यह भी पूछा, ‘‘उन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी जिन्होंने बेअदबी मामले में गलत तरीके से दो भाईयों -रुपिंदर सिंह एवं जसविंदर सिंह - को फंसाया था । पूर्ववर्ती प्रकाश सिंह बादल सरकार ने बेअदबी मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की ?’’

कांग्रेस नेता ने पूछा, ‘‘बादल सरकार ने 2017 में हुये विधानसभा चुनाव से पहले बेअदबी के मामले में दो साल तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, बावजूद इसके कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश जोरा सिंह आयोग एवं रणबीर खटरा की अगुवाई वाले विशेष जांच दल (सिट) ने मामले में डेरा सच्चा सौदा के लोगों का हाथ होने की तरफ इशारा किया था ।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैने हर उस व्यक्ति से बेअदबी मामले में प्रासंगिक सवाल पूछे हैं जिन्हें पिछले कुछ महीनों में और पिछले छह साल में जवाबदेह ठहराया जाना चाहिये....दोहराने से क्या लाभ, लेकिन असली दोषियों -बादल - से सवाल जरूर पूछे जाने चाहिये । दोहरा रहा हूं लेकिन वास्तविक दोषियों - बादल - से प्रश्न जरूर पूछा जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह