लाइव न्यूज़ :

पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी के कर्मचारियों ने दो हफ्ते के लिये आंदोलन स्थगित किया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 14 सितंबर पंजाब में हड़ताल कर रहे राज्य की सरकारी बस कंपनियों -पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी- के संविदा कर्मचारियों ने मांगों के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को दो सप्ताह के लिये स्थगित कर दिया है।

इस फैसले के बाद छह सितंबर से संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण बंद सरकारी बसें बुधवार से फिर चलने लगेंगी ।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार संदीप संधू और हड़ताली कर्मचारियों के एक समूह के साथ बैठक के बाद इस हड़ताल को 14 दिन के लिये टालने का निर्णय किया गया है।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुये पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने दावा किया कि संधू ने उनकी उनकी नौकरियों को नियमित करने जैसी मांग के समाधान के लिये आठ दिन का समय मांगा है ।

गिल ने कहा कि बसों का नया बेड़ा बढाने की मांग के बारे में उन्होंने आश्वासन दिया कि 800 नयी बसों को शामिल किया जायेगा ।

गिल ने यह भी बताया कि उन्होंने वेतन में तत्काल 30 फीसदी का इजाफा करने और 5 फीसदी सालाना बढ़ोतरी का भी आश्वासन दिया है।

गिल ने कहा, ‘‘उन्होंने आठ दिन का वक्त मांगा है, लेकिन हमने उन्हें 14 दिन का समय दिया है, तब तक हम हड़ताल स्थगित कर देंगे ।’’ राज्य सरकार को चेताते हुये गिल ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी तो 29 सितंबर से वह दोबारा हड़ताल पर चले जायेंगे ।

उन्होंने कहा कि कल से राज्य में बसें चलनी शुरू हो जायेंगी ।

पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के संविदा कर्मचारी छह सितंबर को अपनी नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। लगभग 8,000 संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

नौकरियों को नियमित करने के अलावा, प्रदर्शनकारी यह भी मांग कर रहे हैं कि रोडवेज बसों की संख्या वर्तमान में लगभग 2,500 है जिसे बढ़ाकर कम से कम 10,000 किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO