लाइव न्यूज़ :

पंजाब : गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर रैलियां शुरू

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 जनवरी किसान संगठनों ने पंजाब के गांवों में ट्रैक्टर रैलियों का आयोजन शुरू कर दिया है ताकि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित की जाने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए लोगों को तैयार किया जा सके।

किसान नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी पर प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए नवांशहर और गुरदासपुर जैसे स्थानों पर ट्रैक्टर रैलियों का आयोजन किया गया है। अगले दो दिनों में और रैलियां करने की योजना है।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने मंगलवार को कहा, ‘‘ट्रैक्टर परेड का हिस्सा बनने के लिए पंजाब के लोगों में काफी उत्साह है।’’

उन्होंने दावा किया कि कई गांवों से पांच से दस ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ कूच करने के लिए तैयार हैं और 50 से अधिक ट्रैक्टरों को तैयार रखा गया है।

कोकरीकलां ने कहा, ‘‘ट्रैक्टर परेड के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। हमने 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड को देखते हुए राज्य के सभी गांवों में 20 और 21 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का आह्वान किया है।’’

गुरदासपुर में एक रैली में हिस्सा लेने वाले एक किसान ने कहा, ‘‘26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हम ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक भागीदारी संभव बनाना है ताकि केंद्र सरकार पर तीन ‘‘काले कानूनों’’ को वापस लेने का दबाव बनाया जा सके।

एक अन्य किसान ने कहा कि वे चाहते हैं कि सरकार जाने कि दिल्ली की सीमाओं पर काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉली के जमा होने के बावजूद पंजाब में अब भी काफी संख्या में ट्रैक्टर हैं।

एक अन्य किसान ने कहा, ‘‘हमारे पास अब भी काफी संख्या में ट्रैक्टर है जो ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे।’’

किसान संगठनों ने घोषणा की है कि वे केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर परेड करेंगे।

केंद्र सरकार ने हाल में उच्चतम न्यायालय में अपील की थी कि गणतंत्र दिवस समारोहों को बाधित करने के लिए किसी तरह की रैली या प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए। लेकिन उच्चतम न्यायालय ने कहा कि मामले से निपटने के लिए पुलिस के पास पूरा अधिकार है।

भारतीय किसान यूनियन (सिधुपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि प्रस्तावित परेड के लिए 20 से 25 हजार ट्रैक्टर पंजाब से दिल्ली आएंगे।

कोकरीकलां ने कहा, ‘‘हमारे ट्रैक्टर 23 और 24 जनवरी को दिल्ली की तरफ रवाना होने लगेंगे।’’

किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि उनका जत्था 20 और 22 जनवरी को दिल्ली की तरफ रवाना होगा।

बीकेयू (एकता उगराहां) की उपाध्यक्ष हरिंदर कौर बिंदु ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर जो महिलाएं मौजूद हैं और बाद में जो पंजाब से आएंगी, वे सभी परेड में हिस्सा लेंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘26 जनवरी को कई महिलाएं ट्रैक्टर भी चलाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह