Punjab: चंडीगढ़ में चेक गणराज्य की राजदूत से मिले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पेयजल की शुद्धता, ठोस कचरे और वातावरण को लेकर की चर्चा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2025 19:28 IST2025-03-07T19:22:00+5:302025-03-07T19:28:40+5:30
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेक रिपब्लिक के राजदूत डॉ. एलिस्का ज़िगोवा से मुलाकात की।

Punjab: चंडीगढ़ में चेक गणराज्य की राजदूत से मिले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पेयजल की शुद्धता, ठोस कचरे और वातावरण को लेकर की चर्चा
चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को चेक रिपब्लिक के राजदूत डॉ. एलिस्का ज़िगोवा संग उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान मान ने चेक गणराज्य की राजदूत से पीने वाले पानी की शुद्धता, ठोस कचरे और वातावरण को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही दोनों के बीच कचरे से ऊर्जा, सीबीजी, बायोगैस तैयार करने की तकनीकों पर चर्चा की।
इस मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री ने एक्स अकाउंट पर लिखा, "आज चंडीगढ़ में चेक गणराज्य के राजदूत सहित उच्च अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। जिसमें पीने वाले पानी की शुद्धता, ठोस कचरे और वातावरण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कचरे से ऊर्जा, सीबीजी, बायोगैस तैयार करने की तकनीकों पर भी चर्चा की। राज्य के लोगों को साफ-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ @CZinIndia ਦੇ ਰਾਜਦੂਤ ਸਮੇਤ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸ਼ੁੱਧਤਾ, ਠੋਸ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਅਤੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ। ਨਾਲ ਹੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਤੋਂ ਊਰਜਾ, ਸੀਬੀਜੀ, ਬਾਇਓਗੈਸ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਤਕਨੀਕਾਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਚਰਚਾ ਕੀਤੀ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 7, 2025
ਸੂਬੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ… pic.twitter.com/Q0hx7LsdCL