लाइव न्यूज़ :

पंजाब ने कोविड-19 टीके की ‘‘अनुपलब्धता’’ के चलते 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण टाला

By भाषा | Updated: April 30, 2021 20:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 अप्रैल ऐसे में जब सभी वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं, पंजाब सरकार ने टीके की ‘‘अनुपलब्धता’’ के चलते शुक्रवार को इसे फिलहाल टाल दिया।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 18-45 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण का तीसरा चरण टाल दिया जो कि एक मई को शुरू होने वाला था।

सिंह ने स्पष्ट किया कि ‘‘टीका उपलब्ध न होने के कारण, 18-45 आयु वर्ग के टीकाकरण के चरण तीन को निर्धारित समय पर शुरू नहीं किया जा सकता है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सभी टीकाकरण शनिवार से निलंबित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि सभी निजी स्वास्थ्य सुविधाओं द्वारा अप्रयुक्त टीके शुक्रवार शाम तक भारत सरकार को वापस करने थे, इन इकाइयों के पास शुक्रवार से 45 से अधिक आयु के लोगों के लिए कोई टीके नहीं होंगे, जबकि वे 18-45 वर्ष आयु वर्ग को लगा सकते थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने कहा कि उनकी सरकार टीके की कमी का मुद्दा केंद्र के साथ उठा रही है, क्योंकि स्थिति गंभीर है।

सिंह ने एक आनलाइन बैठक में कोविड-19 टीके की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा, ‘‘राज्य को दो लाख खुराक मिली थी, लेकिन वह 45 से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण की दो दिनों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं था।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीके की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य सरकार डॉ. गगनदीप कांग के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ समूह की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए रणनीति भी बनाने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया