लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव: शिअद ने चार और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

By भाषा | Updated: November 28, 2021 18:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 नवंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को चार और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

शिअद, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। वह अब तक 88 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

नुसरत अली खान को मलेरकोटला सीट से जबकि रोहित वोहरा को फिरोजपुर से टिकट दिया गया है।

गुर इकबाल सिंह महाल कादियान से और राजनबीर सिंह श्री हरगोबिंदपुर सीट से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हैं। कादियान और श्री हरगोबिंदपुर दोनों गुरदासपुर जिले में हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट किया, ''शिअद अध्यक्ष सुखबीर एस बादल ने मलेरकोटला से नुसरत अली खान, फिरोजपुर से रोहित वोहरा, कादियान से गुर इकबाल एस महाल और श्री हरगोबिंदपुर विधानसभा क्षेत्र से राजनबीर सिंह के नाम की घोषणा की है। कुल 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जा चुका है।''

सीट बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार मायावती के नेतृत्व वाली बसपा 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष सीटों पर शिअद अपने उम्मीदवार उतारेगी।

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित