लाइव न्यूज़ :

पंजाब चुनाव: अकाली दल ने फसल नुकसान पर 50,000 रुपये के मुआवजे का वादा किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:55 IST

Open in App

मोगा (पंजाब), 14 दिसंबर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को वादा कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार बनी तो फसल बर्बाद होने पर प्रति एकड़ 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली और सभी धार्मिक स्थलों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का भी वादा किया।

बादल ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो कथित रेत और शराब माफिया का सफाया किया जाएगा। शिअद संरक्षक और पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिअद-बसपा गठबंधन वर्ष 1996 जैसा ही प्रदर्शन दोहराएगा, जब उसने राज्य में लोकसभा की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।

अकाली दल के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में चार मोर्चे होंगे, जिनमें भाजपा, कांग्रेस, आप और शिअद-बसपा शामिल हैं।

उन्होंने लोगों से गठबंधन को समर्थन देने का आह्वान करते हुए कहा, '' इन चारों में से, केवल शिअद-बसपा गठबंधन ही आपका मोर्चा है। हम आपके मुद्दों ओर समस्याओं को जानते हैं और आपके लिए लड़ेंगे।''

बादल ने प्रतिद्वंद्वी दलों भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर राज्य की जनता की समस्याओं से अनजान रहने और उनके मुद्दे नहीं उठाने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया