पंजाब चुनाव: आप ने आठ उम्मीदवारों के साथ छठी सूची जारी की

By भाषा | Updated: December 30, 2021 19:48 IST2021-12-30T19:48:54+5:302021-12-30T19:48:54+5:30

Punjab polls: AAP releases sixth list with eight candidates | पंजाब चुनाव: आप ने आठ उम्मीदवारों के साथ छठी सूची जारी की

पंजाब चुनाव: आप ने आठ उम्मीदवारों के साथ छठी सूची जारी की

चंडीगढ़, 30 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आठ और उम्मीदवारों की छठी सूची बृहस्पतिवार को जारी की।

इसके साथ ही पंजाब की मुख्य विपक्षी पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 96 हो गई है।

नई सूची के अनुसार अमरपाल सिंह श्री हरगोबिंदपुर से और जसबीर सिंह अमृतसर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। जीवनजोत कौर अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ेंगी। वर्तमान में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से विधायक हैं।

आप की सूची के अनुसार गुरिंदर सिंह अमलोह से, नरिंदरपाल सिंह फाजिल्का , प्रीतपाल शर्मा गिद्दरबहा, सुखवीर सिंह मौर और मोहम्मद जमील-उर-रहमान मलेरकोटला से चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब विधानसभा में 117 सीटें हैं और इसका कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab polls: AAP releases sixth list with eight candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे