पंजाब कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन: 55 विधायक और 8 सांसद से मिले सीएम अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू ने बिजली दरों पर हमला किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 27, 2021 17:35 IST2021-08-27T15:07:47+5:302021-08-27T17:35:30+5:30

Punjab political: कश्मीर पर अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं से घिरे मलविंदर सिंह माली ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार का पद छोड़ दिया।

Punjab political cm Amarinder Singh’s Show of Strength With 55 MLAs, 8 MPs Amid Tussle Navjot Singh Sidhu | पंजाब कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन: 55 विधायक और 8 सांसद से मिले सीएम अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू ने बिजली दरों पर हमला किया

सिद्धू ने एक बार फिर अमरिंदर सिंह को बिजली दरों में कमी किए जाने के वादे की याद दिलाई।

Highlightsमुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट सहयोगी के घर रात के भोजन (डिनर) पर मिले।राज्य में चार मंत्री मुख्यमंत्री को बदले जाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के धड़ों के बीच टकराव की पृष्ठभूमि में सिंह ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की।

Punjab political: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच शक्ति प्रदर्शन जारी है। अमरिंदर सिंह ने राज्य के करीब  55 विधायकों और आठ सांसदों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए कैबिनेट सहयोगी के घर रात के भोजन (डिनर) पर मिले। राज्य में चार मंत्री मुख्यमंत्री को बदले जाने की मांग कर रहे हैं। उनमें से तीन मंत्री दिन में हुयी मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के धड़ों के बीच टकराव की पृष्ठभूमि में सिंह ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक की।

सिद्धू ने एक बार फिर अमरिंदर सिंह को बिजली दरों में कमी किए जाने के वादे की याद दिलाई। सिद्धू ने सिंह का एक वीडियो टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी घरेलू बिजली तीन रुपये प्रति यूनिट और औद्योगिक बिजली पांच रुपये प्रति यूनिट देने के अपने संकल्प के साथ-साथ... सब्सिडी देने के संकल्प पर कायम है। इस वादे को पूरा किया जाना चाहिए।’’ सूत्रों के अनुसार अमरिंदर सिंह ने खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के सरकारी आवास पर पार्टी के करीब 55 विधायकों और आठ सांसदों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि इससे पहले दिन में, कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्य मंत्रिपरिषद की डिजिटल बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक की अध्यक्षता अमरिंदर सिंह ने की। हालांकि, मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बैठक में शामिल हुए। राज्य में कांग्रेस के 80 विधायक और आठ सांसद हैं। 

Web Title: Punjab political cm Amarinder Singh’s Show of Strength With 55 MLAs, 8 MPs Amid Tussle Navjot Singh Sidhu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे