लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में नशीले पदार्थ के धंधे में लिप्त लोगों को पकड़ने गई थी पंजाब पुलिस की टीम पर हमला, पुलिस दल ने गोलियां चलाईं, एक ग्रामीण ढेर

By भाषा | Updated: October 9, 2019 15:06 IST

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने भी गोलियां चलाईं जिसमें एक ग्रामीण मारा गया। टीम को हरियाणा पुलिस ने बचाया। बठिंडा पुलिस की एक टीम हरियाणा के एक गाँव में नशीले पदार्थ के धंधे में कथित तौर पर लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई थी। छापेमारी करने वाली टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में जग्गा सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में दो पुलिसकर्मी कमल और सुखदेव भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हरियाणा के डेसु जोधा गांव में छापेमारी करने गई पंजाब पुलिस की एक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने भी गोलियां चलाईं जिसमें एक ग्रामीण मारा गया। टीम को हरियाणा पुलिस ने बचाया। बठिंडा पुलिस की एक टीम हरियाणा के एक गाँव में नशीले पदार्थ के धंधे में कथित तौर पर लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गई थी। छापेमारी करने वाली टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में जग्गा सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में दो पुलिसकर्मी कमल और सुखदेव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कमल के पेट में गोली लगी है, जबकि सुखदेव को भी गोली लगी है।

हरजिंदर, गुरतेज और एक महिला कांस्टेबल मनप्रीत भी घायल हुए हैं। सभी पांच घायल कर्मियों को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। डबवाली के पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि वे ग्रामीणों के बयान ले रहे हैं। 

टॅग्स :हरियाणापंजाबक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं