दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पंजाब पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाए : आप

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:04 IST2021-01-31T19:04:04+5:302021-01-31T19:04:04+5:30

Punjab Police should be provided security to farmers protesting on the borders of Delhi: AAP | दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पंजाब पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाए : आप

दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पंजाब पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाए : आप

नयी दिल्ली, 31 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह से तीन नए केन्द्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की सुरक्षा में राज्य की पुलिस तैनात करने की मांग की।

आप प्रवक्ता राघव चड्ढा ने रविवार को सिंह को पत्र लिखकर कहा कि पंजाब पुलिस को किसानों को सुरक्षा मुहैया करानी चाहिये ताकि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके और वे शांतिपूर्ण तरीके से ''काले कानूनों'' के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखें।

चड्ढा ने कहा, ''आम आदमी पार्टी आपसे उन सभी शिविरों के आसपास चारों ओर पर्याप्त संख्या में पंजाब के पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मांग करती है, जहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहे हैं।''

उन्होंने कहा, '' भाजपा के गुंडों द्वारा हाल ही में किसानों पर किये गए हमलों के मद्देनजर उन्हें सुरक्षा की सख्त जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Punjab Police should be provided security to farmers protesting on the borders of Delhi: AAP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे