लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस ने 48 विदेश निर्मित पिस्तौलें जब्त कीं, हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 जून पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने 48 विदेश निर्मित पिस्तौलों का एक जखीरा जब्त किया है और अमेरिका, ब्रिटेन एवं कनाडा में रहने वाले खालिस्तान समर्थक तत्वों तथा पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के साथ कथित तौर पर संपर्क रखने वाले हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने बताया कि कथित तस्कर अमेरिका में रहने वाले हैंडलर के इशारे पर काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए हथियार देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अजाम देने के लिए जमा किए गए थे।

गुप्ता ने बताया कि मामले के संबंध में बृहस्पतिवार रात को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून और भारतीय दंड संहिता तथा आर्म्स एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि पूरी साठगांठ का पर्दाफाश करने के लिए और जांच जारी है।

गुप्ता ने यहां जारी एक बयान में कहा कि बटाला जिले के सदन बटाला पुलिस थानाक्षेत्र के पुरियां कलां निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गू (25) को एसएओसी अमृतसर की पंजाब आंतरिक सुरक्षा शाखा की टीम ने अमृतसर के काथुनंगल से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया, “खुफिया जानकारियों के आधार पर शुरू अभियान में एसएसओसी अमृतसर ने काथुनंगल गांव में अमृतसर-बटाला मार्ग पर विशेष रूप से डाले गए पुलिस नाके पर एक आई-20 कार को रोका।”

डीजीपी ने बताया कि टीम ने कार से दो नायलॉन के थैले बरामद किए जिसमें विभिन्न विदेशी निशानों एवं बोर की 48 पिस्तौलों के साथ ही मैगजीन एवं गोला-बारूद बरामद किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह