लाइव न्यूज़ :

पंजाब: पुलिस ने प्रदर्शनकारी स्वास्थ्यकर्मियों को राजमार्ग से हटाया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:59 IST

Open in App

चंडीगढ़, चार दिसंबर पंजाब पुलिस ने शनिवार को पटियाला में एक राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे कोविड ड्यूटी में तैनात संविदा स्वास्थ्यकर्मियों को हटाकर रास्ता खुलवाया। प्रदर्शनकारी खुद को स्थायी किए जाने की मांग कर रहे थे।

शिरोमणि अकाली दल ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की और कहा कि अपने अधिकारों की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे कर्मियों के साथ ''बर्बर'' व्यवहार किया गया।

प्रदर्शनकारी शुक्रवार से पटियाला में सरकारी राजेंद्र अस्पताल के पास राजमार्ग पर धरना दे रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया और उनके द्वारा अवरुद्ध रास्ते को खुलवाया गया।

हालांकि, शिअद ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं।

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को हल नहीं कर सकते तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र