लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस में निकली है 787 रिक्तियां, 25 अगस्त आवेदन की आखिरी तारीख, जानें पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: August 10, 2021 12:30 IST

Punjab Police Recruitment 2021: पंजाब पुलिस के इंवेस्टिगेटिव कैडर में भर्ती निकली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यहां जानिए पूरी शर्तें

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं।पंजाब पुलिस के इंवेस्टिगेटिव कैडर के लिए ये रिक्तियां हैं, आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से हो चुकी है शुरू।भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक होना जरूरी है।

Punjab Police Recruitment 2021: पुलिस विभाग में आप अगर नौकरी करने के इच्छुक हैं तो आपके सामने सुनहरा मौका मौजूद है। पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। ये भर्ती पंजाब पुलिस के इंवेस्टिगेटिव कैडर के लिए निकली है। 

इसके तहत 787 पदों पर भर्तीयां होंगी। ऑनलाइन आवेदन आप पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए लिंक पर जाकर कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले आप यहां इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें जरूर जान लें।

Punjab Police Recruitment 2021: महत्वपूर्ण तारीखें

पंजाब पुलिस के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 4 अगस्त, 2021 से हो चुकी है। वहीं ऑनलाइन फॉर्म के जमा करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2021 तय की गई है। साथ ही फॉर्म के साथ फीस भरने की आखिरी तारीख भी 25 अगस्त रखी गई है।

Punjab Police Recruitment 2021: पे स्केल, उम्र सीमा और योग्यता

पंजाब पुलिस के इंवेस्टिगेटिव कैडर में हेड कांस्टेबल के 787 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपये की सैलरी दी जाएगी। इसके लिए उम्र की सीमा भी 21 से 28 साल के बीच रखी गई है।

इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी भी विभाग की ओर से दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक होना जरूरी है। 

मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा में पंजाबी होना जरूरी

उम्मीदवार के मैट्रिक में एक विषय अनिवार्य या वैक्लिपक तौर पर पंजाबी होना जरूरी है। इसके अलावा पंजाबी में किसी अन्य समकक्ष परीक्षा में उतीर्ण होने पर भी आप अप्लाई कर सकते हैं।

इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों के लिए अहम शर्त ये भी है कि उनकी लंबाई कम से कम 5 फीट 5 इंच होनी चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए लंबाई न्यूनतम 5 फीट 1 इंच होनी चाहिए।

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में आंकलन के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण के तहत कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेजों की जांच सहित फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और शारीरिक जांच परीक्षण (पीएसटी) लिया जाएगा। इन तमाम मापदंडों पर खरे उतरने वाले उम्मीदवारों का चयन होगा।

टॅग्स :सरकारी नौकरीपंजाबनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो