लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस ने नाकाम की पाकिस्तान की करतूत, ड्रोन से भेजा हथियारों का जखीरा किया जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2021 15:41 IST

पाकिस्तान ने ड्रोन के माध्यम से अमृतसर के ग्रामिण इलाकों में सात थैलियों में भरकर हथियारों का जखीरा भेजा था. लेकिन गांव वालों की सूचना और पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने पाकिस्तान की करतूत नाकाम कर दी है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने मीडिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में विस्तार से जानकारी दी.

Open in App

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में भेजा गया हथियारों को जखीरा पंजाब पुलिस ने जब्त कर लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने ड्रोन के माध्यम से अमृतसर के ग्रामिण इलाकों में सात थैलियों में भरकर हथियारों का जखीरा भेजा था. लेकिन गांव वालों की सूचना और पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने पाकिस्तान की करतूत नाकाम कर दी है. पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने मीडिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में विस्तार से जानकारी दी.

पंजाब पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि, पंजाब पुलिस को अमृतसर के एक गांव से सूचना मिली थी कि 7-8 अगस्त की रात इलाके में ड्रोन जैसी कोई चीज देखी गई थी. इसके बाद ग्रामिणों ने यहां कुछ गिरने की आवाज भी सुनी थी. ग्रामिणों ने इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने सघनता से जांच की और इस दौरान उसे हथियारों का जखीरा मिला.

डीजीपी दिनकर ने आगे कहा कि, जांच के दौरान पुलिस को हथियारों का एक बड़ा जखीरा मिला है. इनमें सात थैलियों में आईईडी, हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले हैं. उन्होंने कहा कि, इस पूरे घटनाक्रम की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों को भी दे दी गई है. 

पंजाब डीजीपी दिनकर ने आगे बताया कि, ये ड्रोन सीमा पार पाकिस्तान से आया था. ड्रोन से हथियारों का जखीरा भेजे जाने की घटना के बाद पुलिस मुस्तेदी से इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि, छानबीन के दौरान अगर कुछ और तथ्य हाथ लगते हैं तो उसे खुफिया एजेसिंयों के साथ साझा किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृतसर ग्रामीण इलाके के एक गांव में रात में ड्रोन उड़ने की आवाज सुनाई दी इसके थोड़ी देर बाद आसमान से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी. ग्रामिणों द्वारा इस घटना की जानकारी नजदीकी थाने में दी. इसके बाद पुलिस ने संबंधित गांव और उससे सटे इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस ने बताया कि, उन्होंने आईईडी टिफिन बम, पांच हैंड ग्रेनेड और 100 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, हथियारों का ये जखीरा सीमा पार पाकिस्तान ने ड्रोन से भारत की सीमा में भेजा था.

टॅग्स :पंजाबआतंकवादीपाकिस्तानएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे