लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए गिरायी गयी ए के 47 राइफल और कारतूस बरामद कीं

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 दिसंबर पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप पाकिस्तान ड्रोन से गेहूं के खेतों में गिरायी गयी एके 47 राइफल और 30 कारतूस बरामद की गयी हैं।

इससे महज दो दिन पहले सलाच गांव में सीमा से करीब एक किलामीटर की दूरी पर खेत से 11 हथगोले बरामद किये गये थे।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि गुरदासपुर पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है जहां शनिवार को एक ड्रोन नजर आया था।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राइफल वाला एक पैकेट गुरदासपुर में डोरांगला थानाक्षेत्र में सलाच गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर वजीर गांव में गेहूं के खेत में गिराया गया।

एक सरकारी बयान के अनुसार यह जब्ती ऐसे समय हुई है जब हाल ही में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा इस सीमावर्ती राज्य की शांति भंग करने की फिर कोशिश किये जाने पर चिंता जतायी थी।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

गुप्ता ने कहा कि राइफल और 30 कारतूस लकड़ी के फ्रेम में मिलीं हैं और हथगोलों की भांति उन्हें भी नायलॉन की रस्सी से नीचे उतारा गया। रविवार को सलाच गांव में हथगोले मिले थे।

उन्होंने कहा कि यह पैकेट उसी खेप का हिस्सा जान पड़ता है जो रविवार की रात को गिराया गया था।

उनके अनुसार डोरांगला थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरदासपुर सेक्टर में चकरी सीमा चौकी पर बीएसएफ कर्मियों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसते देखा था और उन्होंने उसे मार गिराने की कोशिश में गोलियां चलायी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर