लाइव न्यूज़ :

मृतक दलित श्रमिक की बहन की शिकायत की जांच के लिए पंजाब पुलिस ने एसआईटी गठित की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 22:34 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर पंजाब सरकार ने सिंघु बॉर्डर पर मारे गए एक दलित श्रमिक की बहन की शिकायत की जांच के लिए बुधवार को विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। दलित श्रमिक की किसानों के प्रदर्शन स्थल पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी।

पीड़ित की बहन ने आरोप लगाया कि उसके भाई को ‘लालच देक कर’ दिल्ली-हरियाणा सीमा पर ले जाया गया था। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की एक निहंग नेता के साथ कथित तस्वीर का हवाला देते हुए पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दलित श्रमिक लखबीर सिंह की हत्या को किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की संभावित साजिश करार दिया।

लखबीर की पिछले हफ्ते निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। लखबीर की बहन राज कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके भाई को कुछ अज्ञात लोगों ने "लुभाया" और सिंघु ले गया जहां 15 अक्टूबर को उसकी हत्या कर दी गयी। इस शिकायत के बाद बुधवार को एसआईटी के गठन की घोषणा की गयी। उपमुख्यमंत्री ने एसआईटी के गठन के निर्देश दिए।

पंजाब के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने एसआईटी का गठन किया। एक आदेश के अनुसार, "मामले की गहन और त्वरित जांच के लिए, एडीजीपी-सह-निदेशक, जांच ब्यूरो, पंजाब वरिंदर कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है।" आदेश के अनुसार फिरोजपुर रेंज के उप महानिरीक्षक इंद्रबीर सिंह और तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क एसआईटी के सदस्य हैं।

इस मामले के सिलसिले में हरियाणा पुलिस ने पहले ही दो विशेष जांच दल का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos