लाइव न्यूज़ :

पंजाबः मकान की छत के लिए सरकारी मदद के इंतजार में ठंड से मर गया दिव्यांग

By बलवंत तक्षक | Updated: December 28, 2018 05:09 IST

दिव्यांग पत्नी और उसके चार बच्चों के पास नहीं है कमाई का कोई जरिया

Open in App

पांच महीने से इस परिवार को सरकारी मदद का इंतजार था. यह सहायता प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलनी थी. आर्थिक मदद का इंतजार करता यह परिवार कड़ाके की ठंड में बिना छत के मकान में रह रहा था. परिवार का मुखिया दिव्यांग था. ठंड की वजह से अब इसकी मौत हो गई है. यह घटना हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कोसली क्षेत्र के गांव गढ़ी बिसोहा की है. मृतक की पत्नी भी दिव्यांग है. उसका कहना है कि पांच महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिली, इसी वजह से मकान की छत नहीं पड़ी. दो कमरों के इस अधूरे मकान में परिवार के छह सदस्य रहते हैं. 

 मृतक की पत्नी आशा देवी ने कहा कि घर का मुखिया रात में आधे टीन शेड पड़े कमरे में सोया था, जो सुबह मृत अवस्था में मिला. ठंड लगने से उसका पति मौत के मुंह में चला गया. रेवाड़ी के डिप्टी कमिश्नर ने मामले की जांच के लिए अफसरों की टीम गांव में भेजी है. आशा के तीन बेटियां और एक बेटा है, लेकिन उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं है. 

 गढ़ी बिसोहा गांव के बुजुर्ग पप्पू सिंह को पंचायत की तरफ से एक सौ वर्ग गज का प्लॉट आवंटित किया गया था. मकान बनाने के लिए उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था. पप्पू सिंह और उसकी पत्नी आशा देवी, दोनों ही दिव्यांग हैं, इसलिए घर में आय का कोई जरिया नहीं है. वे खेतों में मजदूरी कर के अपना पेट पालते रहे हैं.

पप्पू सिंह को पहली किस्त के पैसे मिल गए थे. इन पैसों से उसने छत तक मकान तैयार कर लिया था. उसे दूसरी किस्त मिलने का इंतजार था. इस बीच वह दो कमरों के इस आधे-अधूरे मकान में टीन डाल कर रहने लगा था, लेकिन उसे क्या पता था कि दूसरी किस्त मिलने से पहले ही ठंड उसकी जान ले लेगी. 

टॅग्स :पंजाबचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे