लाइव न्यूज़ :

पंजाब : नौकरी की मांग को लेकर पैरा-एथलीटों का मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 जून विभिन्न खेल श्रेणियों के पैरा-एथलीटों ने सरकारी नौकरी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सरकारी आवास के नजदीक धरना प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन से ख्याति प्राप्त कर चुके पैरा-एथलीटों ने कहा कि वे विरोध स्वरूप अपने पदक और पुरस्कार लौटाना चाहते हैं।

विरोध प्रदर्शन कर रहे पैरा-एथलीटों का साथ देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे पैरा-एथलीटों को कुछ समय तक हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। मीडिया से बात करते हुए संजीव कुमार नामक एक पैरा-एथलीट ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से नौकरी देने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद उन्हें अब तक नौकरी नहीं दी गयी है।

संजीव ने कहा कि वह पंजाब सरकार के प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार के अलावा कई पदक और पुरस्कार भी जीत चुके हैं। पैरा-एथलीटों ने कांग्रेस विधायकों के बेटों को सरकारी नौकरी दिए जाने का भी विरोध किया।

आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हायेर ने कहा कि पैरा-एथलीट नौकरी के लिए कांग्रेस विधायकों के बेटों से अधिक योग्य हैं।

आप नेता ने कहा कि अमरिंदर सिंह सरकार ने खिलाड़ियों के लिए कई प्रकार की घोषणाएं की थीं, लेकिन अधिकतर खिलाड़ी गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे